लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस का झटका, IGI एयरपोर्ट से अरेस्ट हुआ दीपक खत्री, इस मामले में थी सालों से तलाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई को लीगल सपोर्ट देने वाले दीपक खत्री को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से अरेस्ट किया है. दीपक खत्री पर गैंगस्टर्स के बीच कड़ी के तौर पर काम करने का आरोप है.
हाल में ही दीपक खत्री पर यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास फायरिंग हुई थी. इसके बाद, दीपक पर रोहित गोदाना गैंग पर फायरिंग करने का आरोप लगा था.
📡 स्रोत: News18 Hindi