लॉरेंस स्कूल सनावर ने मनाया 179वां संस्थापक दिवस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोलन के कसौली स्थित द लॉरेंस स्कूल सनावर ने अपना संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया। करीब 179 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व, साहस और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 1847 में सर हेनरी लॉरेंस और उनकी पत्नी होनोरिया लॉरेंस की पहल से स्थापित इस संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। समय के साथ यहां से कई पीढ़ियां शिक्षा लेकर निकलीं, लेकिन अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और व्यक्तित्व निर्माण जैसे मूल्यों की परंपरा आज भी कायम है।
द लॉरेंस स्कूल सनावर प्रदेश के सबसे पुराने शिक्षण संस्थानों में शामिल है और एशिया के पुराने सह-शिक्षा आवासीय विद्यालयों में इसकी गिनती होती है। संस्थापक दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया।
सनावर की गौरवशाली एल्युमनी परंपरा भी इसकी पहचान का अहम हिस्सा है। इस संस्थान से पढ़कर निकली हस्तियों ने सेना, राजनीति, प्रशासन, उद्योग, कला और सिनेमा समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मेनका गांधी और परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल जैसे नाम सनावर की प्रतिष्ठित विरासत का हिस्सा रहे हैं।179 वर्षों की इस शैक्षणिक यात्रा में सनावर ने केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना से संपन्न पीढ़ियां तैयार करने की परंपरा भी कायम रखी है।
बाइट – रुचि प्रधान दत्ता, प्रधानाध्यापिका
बाइट – एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन, भारतीय नौसेना प्रमुख
बाइट - पूर्व छात्र