खेल

लायंस क्लब पूर्णिया का 64वां इंस्टालेशन सेरेमनी:स्वाति वैश्यंत्री अध्यक्ष, नैना गुप्ता बनी सचिव; कहा- नई योजनाओं पर रहेगा फोकस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लायंस क्लब पूर्णिया का 64वां इंस्टालेशन सेरेमनी:स्वाति वैश्यंत्री अध्यक्ष, नैना गुप्ता बनी सचिव; कहा- नई योजनाओं पर रहेगा फोकस

पूर्णिया में लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया का 64वां इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। समारोह में पूर्णिया के एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राजकुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के कई वरिष्ठ और पूर्व पदाधिकारी भी मंच पर उपस्थित रहे।

समारोह में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए स्वाति वैश्यंत्री को क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि नैना प्रसाद को सचिव पद का प्रभार दिया गया। इसके अलावा आधा दर्जन ऑफिस बेयरर भी नियुक्त किए गए। ऐसा पहली बार हुआ है जब लायंस क्लब के दोनों प्रमुख पदों पर महिलाओं को दायित्व दिया गया है ।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं को साझा किया है। आने वाले सत्र में होने वाले कार्य, पाइपलाइन में रखे गए कार्य और प्रमुखता से किए जाने वाले कार्यों पर विशेष जानकारी साझा की।

कई दायित्वों के निर्वहन का अनुभव ले चुकी हैं अध्यक्ष स्वाती 2008 में भी लायंस क्लब की अध्यक्ष रह चुकीं स्वाति वैश्यंत्री वर्तमान में पूर्णिया पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र की सक्रिय सदस्य और सिविल डिफेंस की मुख्य वार्डन के रूप में कार्यरत हैं।

इसके अलावा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुकी हैं । स्वाति को हर क्षेत्र में कार्य करने और संचालन करने का अनुभव प्राप्त है । उन्होंने बताया कि क्लब के स्थायी अहमदाबाद की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से दिव्यांग जनों के लिए विशेष कैंप और कैंसर परामर्श जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा तंबाकू, स्मैक और नशा मुक्ति के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही प्रशासनिक अभियानों में भी लायंस क्लब सक्रिय भागीदारी निभाएगा।

पोषण स्वास्थ और स्वच्छता पर रहेगा फोकस- सचिव नैना प्रसाद सचिव पद का दायित्व संभाल रही नैना प्रसाद पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट हैं और सेवा कार्यों में खासा रुचि रखती हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर रहेगा।

वंचित वर्ग के बच्चों, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और स्कूलों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सहरसा में लायंस सदस्य है एडीएम पूर्णिया के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजकुमार गुप्ता इस इंस्टालेशन सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

हालांकि मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार को आना था, लेकिन आवश्यक कार्यों और व्यस्तता की वजह से वो नहीं आ पाए, जिस कारण एडीएम ने शिरकत की। एडीएम राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वो खुद भी सहरसा में लायंस के सदस्य हैं। ऐसे में लायंस के कार्य प्रणाली से भली भांति अवगत है।

लायंस समाज से जुड़ी सेवा कार्यों में हमेशा से हिस्सा लेता रहा है ।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।