लेफ्टिनेंट जनरल ने परखी ऑपरेशनल तैयारियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर ने अग्रिम क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बदलते युद्धक्षेत्र के अनुरूप तकनीकी क्षमता बढ़ाने पर जोर
बीकानेर, 2 अक्टूबर। सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा कर अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वी.एस. देशपांडे भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान दोनों वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों एवं अधिकारियों से संवाद किया और उनकी परिचालन तैयारियों, युद्धक क्षमता तथा तकनीकी दक्षताओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने विभिन्न परिस्थितियों में सैनिकों की तत्परता और कार्यक्षमता की भी समीक्षा की। लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने बदलते युद्धक्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयारी परखी।
उन्होंने तैनात सैनिकों और अधिकारियों की तत्परता, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता की सराहना की। उन्होंने सैनिकों को उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने तथा बदलती परिस्थितियों के अनुरूप अपनी क्षमताओं को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का यह दौरा अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सैन्य इकाइयों की तैयारियों और आधुनिक युद्धक क्षमताओं की समीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा।