'लेखपाल ने मेरी झोपड़ी जलाई, फूलन देवी बनकर बदला लूंगी':युवती बोली- इनका घर भी जलाऊंगी; जमीन की पैमाइश करने गई थी टीम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →बदायूं में शनिवार शाम 4 बजे जमीन विवाद का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में एक महिला झोपड़ी में आग लगाने का आरोप राजस्वकर्मियों पर लगाती दिख रही है। वह पुलिस और राजस्व टीम को धमकी रही है। वीडियो में युवती बोल रही- लेखपाल ने मेरी झोपड़ी में आग लगाई है। वह मौके से भाग गए हैं। मैं अब फूलन देवी बनकर बदला लूंगी।
इनके घरों में भी आग लगाऊंगी। जमीन पैमाइश के दौरान हंगामे पर पुलिस ने लेखपाल की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्जकर 5 को गिरफ्तार किया है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र का है। 29 सितंबर को पैमाइश के लिए दिया था प्रार्थना पत्र लभारी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी नन्हीं देवी ने 29 सितंबर को अपनी जमीन की पैमाइश के लिए तहसील में शिकायती पत्र दिया था।
राजस्व टीम मौके पर पहुंची तो दूसरे पक्ष के बलवीर सिंह, रामप्रसाद, चमन ने पैमाइश रोकने की कोशिश की। पैमाइश में मिली जमीन पर नन्हीं देवी ने 30 सितंबर को नींव भरवा दी। आरोप है कि उसी रात बलवीर ने नींव उखाड़कर फेंक दी। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम इसके बाद नन्हीं देवी ने 1 अक्टूबर को एसडीएम सदर से शिकायत की।
दोपहर एक बजे एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान रामप्रसाद की खाली झोपड़ी में आग लग गई। मौके पर मौजूद महिलाओं ने पुलिस और राजस्व टीम पर ही झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया। पैमाशन का विरोध कर रहे बलवीर सिंह की बेटी शिवानी ने राजस्वकर्मियों पर आग लगाने का आरोप लगाया।
कहा- लेखपाल मेरी झोपड़ी में आग लगाकर भाग गया। फूलन देवी बनकर इनसे बदला लूंगी। इनके घरों में भी आग लगवाऊंगी। महिला ने पुलिस-राजस्व टीम को जेल भिजवाने की दी धमकी वीडियो में महिला पुलिस और राजस्व टीम को जेल भिजवाने की धमकी देती भी सुनाई दे रही है। उसने कहा कि वह आरोपियों से बदला लेगी, चाहे उसे फूलन देवी ही क्यों न बनना पड़े।
हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। लेखपाल की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ केस इधर, लेखपाल धीरेन्द्र सिंह की शिकायत पर पर पुलिस ने रामप्रसाद, बलवीर, चमन, रामवती समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी अभिषेक सिंह के अनुसार रामप्रसाद, बलवीर, चमन, रामवती और हरदेव को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक रामवती को छोड़कर बाकी गिरफ्तार आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- BJP का झंडा उतारने वाले को अखिलेश ने टिकट दिया, संजयन त्रिपाठी ने कल मुलाकात की थी यूपी में होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव से पहले सपा ने बड़ा दांव खेला है।
अखिलेश यादव ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव की जगह डॉ.
संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बदायूं में एक जमीन विवाद के दौरान राजस्वकर्मियों पर एक युवती द्वारा झोपड़ी में आग लगाने के आरोप और बदला लेने की धमकी को दर्शाती है। यह विषय जमीन पैमाइश के दौरान उत्पन्न सामाजिक तनाव और अधिकारियों के प्रति अविश्वास को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवादों की गंभीरता और उसमें शामिल लोगों के बीच हिंसा की संभावना को सामने लाती है। यदि इस तरह के संघर्ष सामान्य हो जाएँ तो सामान्य जनता पर कानून व्यवस्था में गिरावट, संपत्ति की सुरक्षा में कमी और क्षेत्र