देश

लेखपाल उत्कर्ष दीप पर कार्रवाई के विरोध में धरना:सुल्तानपुर में बोले- CCTV फुटेज की हो निष्पक्ष जांच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लेखपाल उत्कर्ष दीप पर कार्रवाई के विरोध में धरना:सुल्तानपुर में बोले- CCTV फुटेज की हो निष्पक्ष जांच

सुल्तानपुर में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सदर सुल्तानपुर ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। यह धरना शनिवार को तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। लेखपाल संघ ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है।

संघ का कहना है कि कार्रवाई के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा होनी चाहिए। यदि कार्रवाई तथ्यों के विपरीत पाई जाती है, तो संबंधित लेखपाल को न्याय और उचित राहत मिलनी चाहिए।

संघ ने यह भी मांग की है कि यदि शिकायत तथ्यहीन या दुर्भावनापूर्ण पाई जाती है, तो एंटी करप्शन टीम के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। संघ ने राजस्व लेखपालों के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने 'न्याय चाहिए—निष्पक्ष जांच चाहिए', 'सत्यमेव जयते', 'निर्दोष को न्याय' और 'एकता जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए। कार्रवाई पूरी तरह से गलत संघ ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।

लेखपाल संघ के प्रतिनिधियों के अनुसार, सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ दर्ज मामला और की गई कार्रवाई पूरी तरह से गलत और झूठी है। प्रतिनिधियों ने बताया कि पंचायत भवन में हुई पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस और कुड़वार थाने के पास उपलब्ध है।

हाथ से छूने का प्रयास आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि जब लेखपाल अपनी मेज पर काम कर रहे थे और पास रखी फाइल से अनजान थे, तभी एंटी करप्शन टीम के एक व्यक्ति ने आकर खुद फाइल से पैसे निकाले और जबरन लेखपाल की जेब में डालने व उनके हाथ से छूने का प्रयास किया।

लेखपालों ने यह भी आरोप लगाया कि एंटी करप्शन टीम को एक निश्चित 'टारगेट' मिलता है और वे इसे पूरा करने के लिए कर्मचारियों को फर्जी मामलों में फंसाने से भी नहीं हिचकिचाते।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।