खेल

इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के

क्रिकेट के मैदान पर अपने अंदाज से पहचान बनाने वाले शिखर धवन एक बार फिर चर्चा में हैं.

इस बार मामला उनके किसी मैच या प्रदर्शन का नहीं, बल्कि एक टूर्नामेंट में उनका नाम शामिल किए जाने का है.

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में धवन का नाम सामने आने के बाद उन्होंने आयोजकों पर नाराजगी जताई है.

धवन का कहना है कि उनकी अनुमति के बिना उनका नाम खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया. अब उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

शिखर धवन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी.

उन्होंने बताया कि उन्हें वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में अपना नाम शामिल होने की जानकारी मिली है, जबकि उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेलने की सहमति नहीं दी थी.

बिना अनुमति उनका नाम इस्तेमाल किया

धवन ने कहा कि आयोजकों ने उनकी जानकारी और अनुमति के बिना उनके नाम का इस्तेमाल किया है.

उन्होंने साफ किया कि उनकी टीम इस मामले में सही कानूनी कदम उठाएगी.

साथ ही, उन्होंने मीडिया और अपने प्रशंसकों से अपील की के उनके टूर्नामेंट में खेलने को लेकर किसी भी गलत खबर पर भरोसा नहीं करें और न ही उसे आगे फैलाएं.

एशिया वॉरियर्स की टीम में शामिल था नाम

रिपोर्ट के मुताबिक, धवन का नाम एशिया वॉरियर्स की टीम में शामिल किया गया था.

इस टीम में भारत के पूर्व क्रिकेटर राहुल शर्मा, गुरकीरत सिंह मान और अभिमन्यु मिथुन के नाम भी बताए गए थे.

इसके अलावा, पाकिस्तान के सोहेल तनवीर, इफ्तिखार अहमद और मुहम्मद इमरान खान समेत कई क्रिकेटरों के नाम भी टीम की सूची में शामिल थे.

इस टीम में कुल 24 खिलाड़ियों के नाम बताए गए थे. लेकिन, धवन ने टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी से इनकार किया है.

पाकिस्तान को लेकर पहले भी दे चुके हैं बयान

साल 2025 में <a title="पहलगाम" href="https://www.abplive.com/topic

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।