लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 21 साल के करियर पर लगा विराम

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास से लिया है. उन्होंने सोमवार (31 अगस्त) को तीन पन्नों की चिट्ठी लिख संन्यास का एलान किया. मेसी के अचानक संन्यास लेने से फुटबॉल जगत हैरान हो गया.
जुलाई में समाप्त हुए 2026 फीफा वर्ल्ड कप में मेसी की अर्जेंटीना टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन टीम को स्पेन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. मेसी के 21 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर विराम लग गया.
संन्यास को लेकर मेसी ने लिखा, "फाइनल के बाद इतना समय बीतने और काफी सोच-विचार करने के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं. यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख होता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही वक्त है.
<div style="color: #3897f0; font-family: Arial,sans-serif; font-size: 14px; font-style: normal; f
📡 स्रोत: ABP Live Khel