लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति

रायपुर 25 अगस्त 2026 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल और 10 विद्युत और यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित अभियंताओं की पदस्थापना भी कर दी गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित पदस्थापना कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने कहा है कि बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों की नियुक्ति से विभागीय कार्यों, विशेषकर जल जीवन मिशन को और गति मिलेगी।