लोकायुक्त की कार्रवाई: हेड कांस्टेबल के 15 ठिकानों पर छापे, 29.73 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने इंदौर और देवास में की कार्रवाई
प्रारंभिक जांच में आय से करीब 40 गुना अधिक संपत्ति मिलने की जानकारी
इंदौर, अक्टूबर 15: मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कांस्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ कार्रवाई की है। इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीमों ने इंदौर और देवास में उसके 15 ठिकानों पर छापेमारी की।
प्रारंभिक जांच में करीब 29 करोड़ 73 लाख रुपये की संपत्ति का पता चला है। यह संपत्ति उसकी ज्ञात आय से लगभग 40 गुना अधिक बताई जा रही है।
लोकायुक्त के डीएसपी के अनुसार, अब तक की जांच में 33 संपत्तियों और 21 बैंक खातों की जानकारी मिली है। इसके अलावा नौ वाहनों, कृषि भूमि, फ्लैट और बंगलों से संबंधित संपत्तियों का भी पता चला है।
मामले में लोकायुक्त पुलिस की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर की जाएगी।