लोन की किस्त नहीं चुकाई, एजेंट्स ने किसान को उठाया:3 दिन बाद फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में लाश मिली; 5 गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महाराष्ट्र के नांदेड जिले में 40 साल के किसान चंद्रकांत शिंदे का शव मिला है। शव निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में मिला। परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि लोन की किस्त नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंट्स ने चंद्रकांत को किडनैप किया था। तीन दिन बाद उनका शव मिला। चंद्रकांत शिंदे नांदेड जिले के मुदखेड़ तहसील के मलकोठा गांव के रहने वाले थे।
पत्नी की शिकायत के अनुसार 22 अक्टूबर की शाम को दो अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन एक मोटरसाइकिल पर बैठाया और फाइनेंस कंपनी ऑफिस ले गए। पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। नांदेड SP के मुताबिक पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फाइनेंस ऑपरेशन चलाने वाला मुख्य आरोपी असलम भी शामिल है।
मामले की जांच के लिए 9 सदस्यों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई। फाइनेंस कंपनी का ऑफिस सील कर दिया गया है और तीन जगह छापेमारी की गई है। सूखा प्रभावित गांवों में कर्ज की परेशानी यह घटना नांदेड जिले के कुछ हिस्सों में किसानों की आर्थिक परेशानी के बीच हुई है। जिले के कई गांवों में सूखे जैसी स्थिति बताई जा रही है।
SP से पूछा गया कि क्या सूखा प्रभावित इलाकों में किसानों से लोन वसूली को लेकर फाइनेंस कंपनियों के लिए कोई खास गाइडलाइन जारी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई आधिकारिक गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। हालांकि, जिला कलेक्टर के साथ बैठक की गई है। SP ने कहा, “अगर कहीं गैरकानूनी तरीके से लोन वसूली हो रही है, तो नागरिक सामने आएं।
उचित कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने जयकुमार उर्फ भैया भगवान गायकवाड़ (22), शेख आमिर शेख साहेब हुसैन (25), इमरान खान शाहबाज खान (40) और शेख मुदस्सिर शेख खादीर (24) को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी के फरार होने का दावा गलत बताया रिकवरी एजेंटों की गिरफ्तारी और मुख्य आरोपी के फरार होने के दावे पर SP ने इसे गलत बताया।
उन्होंने कहा कि SIT सभी लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। जब SP से पूछा गया कि शिंदे की मौत आत्महत्या है या हत्या, तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में विवरण नहीं दिया जा सकता। चंद्रकांत शिंदे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां, दो बेटे और मां हैं।
मामले में आगे की जांच जारी है। किसान आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर महाराष्ट्र के नांदेड जिले में 40 वर्षीय किसान चंद्रकांत शिंदे की हत्या और फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट्स के संदिग्ध कृत्य के बारे में है। शिंदे ने लोन की किस्त नहीं चुकाने के कारण एजेंट्स ने उन्हें किडनैप कर लिया, जिसके बाद तीन दिन बाद उनका शव फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में मिला। यह घटना ग्रामीणों के बीच भय और अविश्वास पैदा कर रही है। इसकी महत्ता इसलिए है क्योंकि यह ग्रामीण ऋण प्रबंधन की समस्याओं और कानून प्रवर्तन की विफलता को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि किसान अब ऋण ले
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
किसान की ज़िन्दगी को ऋण के बोझ से नहीं, बल्कि सहारा और सहानुभूति से जकड़ना चाहिए। जब भी वित्तीय दुविधा आए, तो कानूनी मार्ग अपनाएँ—कर्ज़दाता से वार्ता, मध्यस्थता, या अदालत में शिकायत। हिंसा कभी समाधान नहीं। समाज को चाहिए कि किसान-उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित, पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था बनाई जाए, ताकि किसी की ज़िन्दगी को ऋण के कारण खतरे में न डाला जाए।