व्यापार

LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स के कमीशन में अंतरिम बढ़ोतरी की संयुक्त रूप से सिफारिश करने पर सहमति जताई है.

ऑल इंडिया एचपी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (AIHPGDA) ने इसकी जानकारी दी है.

हालांकि, कमीशन में संशोधन का यह प्रस्ताव अभी भी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) की मंजूरी के अधीन है.

बीते 21 अक्टूबर को मुंबई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के हेड ऑफिस में सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) और ऑल इंडिया हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (AIHPGDA) के बीच एक बैठक हुई, जिसके बाद 22 अक्टूबर को AIHPGDA के चेयरमैन राजेंद्र बी ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि तेल कंपनियां एलपीजी वितरकों के कमीशन में अंतरिम बढ़ोतरी (Interim Hike) करने पर सहमत हो गई हैं.

एसोसिएशन ने कहा, "मैनेजमेंट ने हमें बताया कि संशोधन के प्रस्ताव पहले ही MoPNG को सौंपे जा चुके हैं.

डायरेक्टरों ने एक निश्चित समय-सीमा के भीतर कमीशन में अंतरिम बढ़ोतरी की संयुक्त रूप से सिफारिश करने पर भी सहमति जताई है। अब मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है."

डीलरशिप कमीशन क्या होता है?

डीलरशिप कमीशन उस अमाउंट को कहते हैं, जिसका भुगतान तेल मार्केटिंग कंपनियां (जैसे IOCL, BPCL, HPCL) अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स या एजेंसियों को सिलेंडर बेचने और उनकी सुरक्षित डिलीवरी कराने के बदले करती हैं.

इसमें गोदाम से लेकर सिलेंडर की डिलीवरी कराने तक के सारे खर्च शामिल होते हैं.

https://t.co/eEJStqEeRL

𝐀𝐈𝐇𝐏𝐆𝐃𝐀 घर रहें, सुरक्षित रहें (@HPGasIndia) October 24, 2026

अभी कितना मिलता

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।