अपराध

LPU में तनाव के बाद 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित, SIT ने शुरू की जांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
LPU में तनाव के बाद 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित, SIT ने शुरू की जांच

सितंबर 28, नई दिल्ली: पंजाब में जालंधर के पास लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तनाव का माहौल है.. लिहाजा प्रशासन ने आज से अगले दस दिन के लिए कक्षाएं स्थगित कर दी हैं और मिड टर्म एक्जाम भी अगले आदेश तक टाल दिया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर लगातार बनाए हुए है और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि कैंपस में एक छात्रा के साथ किसी बाहरी व्यक्ति ने बलात्कार किया और यूनिवर्सिटी इस मामले को दबा रही है जबकि यूनिवर्सिटी की ओर से बयान में कहा गया है कि ये सभी अफवाहें हैं और संस्थान की छवि खराब करने की कोशिश है, कुल मिलाकर दो तरफ से दो तरह के दावे हैं और इसी के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।छात्रों ने शनिवार को जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे (NH-44) को जाम कर दिया।

इस दौरान पुलिस और उनके बीच झड़प हो गई। पुलिस कह रही है कि उन पर छात्रों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बहरहाल छात्रों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और जांच के लिए SIT गठित की गई है।

FILE PHOTO

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

कैंपस में उत्पन्न तनाव को शांत करने के लिए कक्षाओं का अस्थायी स्थगन एक सकारात्मक कदम है। यह हमें याद दिलाता है कि हिंसा के बजाय संवाद, सहानुभूति और कानूनी मार्ग अपनाना ज़रूरी है। पीड़ित की गरिमा का सम्मान करते हुए, हमें न्यायिक प्रक्रियाओं पर भरोसा रखना चाहिए और सभी को सुरक्षित वातावरण की जिम्मेदारी साझा करनी चाहिए। जब हम मिलकर शांति की दिशा में कदम बढ़ाते हैं, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।