राज्य

लखनऊ में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भोजन की बर्बादी रोकने के लिए किया गया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लखनऊ में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भोजन की बर्बादी रोकने के लिए किया गया जागरूक

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 1 से 7 नवंबर तक ‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को ‘सतत खाद्य व्यवस्था अपनाएं’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर, ऐशबाग, गोंडा, खलीलाबाद, सीतापुर और बस्ती रेलवे स्टेशनों पर कार्यक्रम हुए।

इस दौरान रेलवे कर्मचारियों, खानपान विक्रेताओं और अन्य कर्मचारियों को मिशन लाइफ की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में यात्रियों से अपील की गई कि वे भोजन बर्बाद न करें और स्टेशन परिसर में कूड़ा न फैलाएं। कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें। इसके लिए स्टेशनों पर जागरूकता रैली निकाली गई और पोस्टर-बैनर लगाए गए।

पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए भी यात्रियों को जागरूक किया गया।खानपान विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वे यात्रियों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने की अपील करें। इस दौरान यात्रियों को कपड़े के थैले भी बांटे गए। साथ ही भोजन को सुरक्षित रखने और उसकी बर्बादी रोकने के तरीके बताए गए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।