देश

लुधियाना में रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत:सांप ने डसा, परिवार ने समझा- मच्छर ने काटा; सांस में दिक्कत हुई तो अस्पताल ले गए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लुधियाना में रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत:सांप ने डसा, परिवार ने समझा- मच्छर ने काटा; सांस में दिक्कत हुई तो अस्पताल ले गए

लुधियाना में रक्षाबंधन से पहले सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों ने 18 घंटे के भीतर दम तोड़ दिया। मरने वाले भाई जोबनप्रीत सिंह की उम्र 8 साल और बहन जसप्रीत कौर की उम्र 6 साल थी। दोनों घर के आंगन में सो रहे थे। पहले परिवार को लगा कि उन्हें मच्छर ने काटा है।

मगर, जब बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई और वह जोर-जोर से रोने लगे तो परिवार ने उनके हाथ में डंक देखा। तब खाट के नीचे सांप भी नजर आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। जसप्रीत पहली कक्षा में पढ़ती थी, जबकि उसका भाई जोबनप्रीत तीसरी कक्षा का छात्र था।

त्योहार से पहले इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। भाई-बहन की कैसे हुई मौत, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… गर्मी के कारण आंगन में सोया था परिवार रक्षाबंधन से पहले ये घटना लुधियाना के बस्सियां में हुई। अमनदीप सिंह का परिवार गर्मी के कारण घर के आंगन में खाट बिछाकर सो रहा था।

परिवार में अमनदीप सिंह, उनकी पत्नी, तीन बच्चे और उनकी मां थीं। 8 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह और 6 वर्षीय जशनप्रीत कौर अपनी दादी जिंदर कौर के पास सोए थे। पहले जोबनप्रीत को सांप ने डंसा बुधवार तड़के करीब 3 बजे जोबनप्रीत ने दादी जिंदर कौर से कहा कि उसके हाथ में कीड़े ने काटा है।

दादी ने पहले इसे मच्छर का काटना समझा और कहा कि मच्छर ने काटा होगा। जोबनप्रीत ने बताया कि उसे किसी ने जोर से काटा है। जब वह जोर से रोने लगा तो परिवार के लोग जाग गए। उसके हाथ पर डंक का निशान दिखाई दिया। इसी दौरान खाट के नीचे सांप भी नजर आया, जिससे सांप के काटने की पुष्टि हुई। जहर न फैले, इसलिए हाथ बांधा

सांप के काटने का पता चलते ही दादी ने जोबनप्रीत का हाथ बांध दिया, ताकि जहर आगे न फैले। इसी दौरान उसकी सांस लेने में परेशानी होने लगी। तब तक जशनप्रीत भी उठ गई और पिता से भाई को अस्पताल ले जाने के लिए कहने लगी। कुछ ही देर में जशनप्रीत की हालत भी बिगड़ने लगी और वह बेहोश होने लगी।

परिवार दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल रायकोट लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचते ही बहन की मौत रायकोट सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने स्नेक बाइट की पुष्टि की। 6 वर्षीय जशनप्रीत कौर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 8 वर्षीय जोबनप्रीत की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे लुधियाना के CMC अस्पताल रेफर किया गया।

वहां उसे पेडियाट्रिक वार्ड के

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।