इतिहास

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने ट्राई सीरीज में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली. अफ्रीकी बल्लेबाज ने 53 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 101 रन स्कोर किए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190.57 का रहा.

इसके साथ प्रेटोरियस किसी फुल मेंबर टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 20 साल और 161 दिन की उम्र में शतक जड़ा. इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 20 साल और 337 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया था.

अब अफ्रीकी बल्लेबाज ने यह रिकॉर्ड उनसे छीन लिया है. गौर करने वाली बात यह है कि जल्द ही वैभव सूर्यवंशी प्रेटोरियस से यह रिकॉर्ड छीन सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह रिकॉर्ड कब टूटता है. बताते चलें कि 01 सितंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सीरीज के पिछले मैच में प्रेटोरियस ने 94 रनों की पारी खेली थी.

वहां 6 रनों से चूक गए थे, लेकिन इस बार नामीबिया के खिलाफ उन्होंने ट्रिपल डिटिज का आंकड़ा छूने में कोई गलती नहीं की. यह फॉर्मेट में उनका पहला शतक था. A Magnificent Century! 💯 What a knock!

Lhuan-dr Pretorius brings up his maiden T20I century as #TheProteas continue to pile on the runs! 🇿🇦🏏 After falling just six runs short earlier this week, there was no denying him this time around! 👏

A milestone moment for our rising pic.twitter.com/fMydjQAqeT Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 4, 2026 पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी प्रेटोरियस के

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस, दक्षिण अफ्रीका के उभरते बल्लेबाज, ने ट्राई सीरीज में नामीबिया के खिलाफ 53 गेंदों में 101 रन बनाकर इतिहास रचा, जिससे वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की युवा प्रतिभा को दर्शाती है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है। जनता पर इसका असर यह है कि यह क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ाएगा, युवा वर्ग को खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा और देश के खेल विकास में नई ऊर्जा भर देगा

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।