लुटियंस दिल्ली: जहां जन्नत जैसा सुकून, लेकिन कीमत कितनी... विरासत की शान या फिजूलखर्ची?

देश की सत्ता के सबसे पॉवरफुल पते यानी लुटियंस दिल्ली के सरकारी बंगलों के रखरखाव पर सरकारी खजाने से भारी-भरकम रकम खर्च हो रही है.
एक आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्रीय मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत, नवीनीकरण और साज-सज्जा पर रिकॉर्ड 92.35 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. साल 2014-15 में यही बजट 27.47 करोड़ रुपये था. यानी बीते 11-12 वर्षों के दौरान यह खर्च तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ चुका है.
📡 स्रोत: News18 Hindi