मछली पालन से अच्छी कमाई के लिए तालाब का सही प्रबंधन जरूरी, पानी की गुणवत्ता, चारे और साफ-सफाई पर दें ध्यान

Gonda news: तालाब के पानी के रंग, गंध और मछलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखना जरूरी है. अगर मछलियां बार-बार पानी की सतह पर आकर मुंह खोलती दिखाई दें तो यह पानी में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लेकर जरूरी कदम उठाने चाहिए.
जरूरत के हिसाब से दें चारा: मछलियों को उनकी संख्या और आकार के अनुसार ही चारा देना चाहिए. जरूरत से ज्यादा चारा डालने पर बचा हुआ चारा पानी में सड़ सकता है, जिससे पानी की गुणवत्ता खराब होने का खतरा रहता है. इसलिए मछलियों की जरूरत के अनुसार ही चारा डालना बेहतर होता है.
📡 स्रोत: News18 Hindi