राज्य

मादक पदार्थ के बदले पैसों का लेनदेन बना सोलन में अमन की हत्या का कारण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मादक पदार्थ के बदले पैसों का लेनदेन बना सोलन में अमन की हत्या का कारण

अगस्त 08, सोलन (हिमाचल प्रदेश): सोलन में 24 सितम्बर को हुए हत्याकंड पर पुलिस आरोपियो से कडी पूछताछ कर रही है। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद यह सामने आया की मादक पदार्थो के बदले पैसों के लेनदेन के चलते सोलन में अमन की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों व मृतक में मादक पदार्थ के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था जो कि 24 सितम्बर को हत्या पर खत्म हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि मादक पदार्थों के लेनदेन की बात आरोपियों ने कबूली है व बताया कि मादक पदार्थों के लेनदेन के चलते यह हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि उसी दिन आरोपियों ने चाकू भी खरीदा था जिस से अमन को मौत के घाट उतारा गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस हर तरीके से मामले की जांच कर रहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।