मदरसों को नियमित शिक्षा व्यवस्था के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू

31 अगस्त 2026, हरिद्धार: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त किए जाने के बाद अब शिक्षा विभाग ने सभी मदरसों को नियमित शिक्षा व्यवस्था के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसी क्रम में हरिद्वार जिले में संचालित मदरसों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता देना शुरू कर दिया है। हरिद्वार जिले के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित कुमार चंद ने बताया कि अब तक जिले के 26 मदरसों ने मान्यता के लिए आवेदन किया है।
इसके अलावा लगातार अन्य मदरसों की ओर से भी आवेदन और संबंधित दस्तावेज विभाग को प्राप्त हो रहे हैं। विभाग इन आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का उद्देश्य सभी मदरसों को एक समान शिक्षा व्यवस्था के तहत लाना है ताकि समान शिक्षा व्यवस्था संचालित हो सके।