मधेपुरा में मुखिया के देवर कुख्यात विक्की मेहता की हत्या:RJD नेता के मर्डर में नाम, 15 से ज्यादा केस दर्ज थे; बदमाशों ने 100 मीटर तक पीछाकर मारी गोलियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मधेपुर में सोमवार को मुखिया के देवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पुरैनी ब्लॉक के नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के देवर और योगीराज निवासी विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शाम के समय स्कूल में चल रहे रेनोवेशन का काम देखने जा रहे थे।
इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और करीब 20 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान विक्की के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया।
गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना पुरैनी थाना क्षेत्र की नरदह पंचायत के नया टोला की है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें...
मेरे बाबू को अमित चौधरी ने मरवा दिया मुखिया रीता कुमारी ने बताया, “हम पैक्स चुनाव लड़े थे और जनता ने हमको चाहा, इसलिए हम चुनाव जीत गए। अमित चौधरी मेरा विरोधी था। इसी रंजिश में उसने मेरे बाबू (विक्की मेहता) को मरवा दिया। मेरे घर पर भी वह रेड करवाता था। नया टोला चौक पर मेरा मनरेगा का काम चल रहा था।
मेरे बाबू वहीं साइट से काम देखकर लौट रहे थे। उसी दौरान नया टोला चौक पर उन्हें गोली मार दी गई। वहां 8-10 लड़के मौजूद थे और सभी लोग एक जगह गुट बनाकर बैठे थे। वहां अमित चौधरी भी मौजूद था। वह राम कुमार चौधरी का बेटा है। अनिल यादव का बेटा गौरव यादव, पुट्टू यादव, दुर्गा यादव और साकिब भी वहां थे।
दुर्गा यादव पूरे सावन नया टोला चौक पर जाता था और वहां मीटिंग करता था। गौरव यादव लोगों को बुलाता था। सभी लोग वहां बैठकर मीटिंग करते थे। मेरे बाबू को वहीं मरवा दिया गया। गोली मारने में दुर्गा यादव, साकिब, अनिल यादव का बेटा गौरव यादव और अमित चौधरी शामिल हैं। हम जहां तक होगा, जाएंगे। चाहे मुख्यमंत्री तक जाना पड़े, हम जाएंगे।
हमें इंसाफ चाहिए। राजद नेता हत्याकांड में विक्की का नाम आया था विक्की मेहता नरदह पंचायत की मुखिया रीता कुमारी के देवर और योगीराज निवासी थे। उनके पिता चंदेश्वरी मेहता नरदह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं। विक्की के खिलाफ सिंहेश्वर, रुपौली, उदाकिशुनगंज और पुरैनी थाना में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 15 से अधिक मामले दर्ज है।
जून 2025 में उन्होंने उदाकिशुनगंज कोर्ट में आत्मसमर्पण भी किया था। हालांकि कुछ माह बाद उन्हें बेल मिल गई। जिसके बाद वह क्षेत्र में सक्रिय थे। वर्ष 2022 में राजद नेता पूर्व मुखिया लाल यादव हत्याकांड में भी उनका नाम सामने आया था। सिर और शरीर के कई हिस्सों में लगी गोली विक्की मेहता पिछले कई दिनों से नया टोला मध्य विद्यालय के मैदान में चल रहे बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य को देखने आ रहे थे।
सोमवार शाम करीब छह बजे भी वह अपनी बुलेट बाइक से विद्यालय परिसर पहुंचे थे। काम देखने के बाद वह लौट रहे थे। इसी दौरान नया टोला चौक के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से बचने के लिए विक्की मेहता पैदल भागने लगे।
इसी दौरान चौक से करीब 100 मीटर आगे एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें फिर घेर लिया और उन पर गोलियां बरसाईं। ग्रामीणों के मुताबिक, गोलियां विक्की के सिर और शरीर के कई हिस्सों में लगीं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन घायल विक्की मेहता को अस्पताल ले गए। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ पवन कुमार और पुरैनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि मृतक विक्की मेहता के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना में कितनी गोलियां लगी हैं, यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io