मध्य प्रदेश में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की हुई शुरुआत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश में आज बुधवार को से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हो गई है। ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर यह अभियान 8 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान में बच्चों के पोषण, संतुलित आहार, स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल और शुरुआती बाल विकास पर खास जोर रहेगा। 11 सितंबर से बच्चों का वजन, लंबाई और ऊंचाई मापकर कुपोषित बच्चों की पहचान की जाएगी। साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।