मध्य प्रदेश में बारिश का दौर तेज, नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर तेज हो गया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जबकि मंडला में नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है। छतरपुर, सतना, मंडला और मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। छतरपुर के कुटनी और जबलपुर के बरगी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है।
भोपाल में भी आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। पेश है एक रिपोर्ट कट- अभिनव गोयल, संवाददाता उधर, शिवपुरी में पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर की कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
उधर मैहर में रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के सिलसिले में जिला कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने ग्रामीण क्षेत्र में जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और जरियारी पुल का भी निरीक्षण किया। भोपाल में भी बारिश हो रही है।