मध्य प्रदेश में चीनी के स्टॉक को लेकर नई सीमा तय
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
मध्य प्रदेश में अब चीनी के स्टॉक को लेकर नई सीमा तय की गई है। कोई भी डीलर 4 हजार क्विंटल से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा और इसे 30 दिन से ज्यादा समय तक भंडारित भी नहीं किया जा सकेगा। सभी डीलरों को केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से अपडेट करनी होगी।
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इस संबंध में सभी कलेक्टरों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं थोक उपभोक्ता 15 दिन से ज्यादा का चीनी स्टॉक नहीं रख सकेंगे, इसमें हलवाई, मिठाई विक्रेता और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे उपभोक्ता शामिल हैं।