राजनीति

मध्य प्रदेश: गोपालक सम्मेलन में शामिल हुए अमित शाह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मध्य प्रदेश: गोपालक सम्मेलन में शामिल हुए अमित शाह

अक्टूबर 03, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह ने विभिन्न डेयरी परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के साथ मध्य प्रदेश के दुग्ध क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कीं।पशुपालकों और डेयरी सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े लोगों की लंबे समय से मांग थी कि अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया जाए।

लेकिन कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने उनकी इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पहली बार अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया, जिसका फायदा हमारे देश के गोपालकों को होगा।गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के 75 सालों के शासन के बाद 2014-15 में देश में दूध का कुल उत्पादन 14 करोड़ 60 लाख टन था, लेकिन मोदी सरकार ने 10 सालों में इसे 25 करोड़ टन पहुंचाने का काम किया है।

(वीडियो कैप्शन- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल हुए)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।