राज्य

मध्य प्रदेश के हर आंगनवाड़ी केंद्र पर होगा ‘आंगन मिलन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मध्य प्रदेश के हर आंगनवाड़ी केंद्र पर होगा ‘आंगन मिलन

सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रदेश के प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य, मातृ पोषण और हितग्राही संवाद सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी।

पहले दिन बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और मनोरंजक गतिविधियां, दूसरे दिन मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण संवाद और तीसरे दिन हितग्राहियों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को सेवा, पोषण और जनसहभागिता के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।