मध्य प्रदेश: जहरीली शराब से करीब 11 लोगों की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 06, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।
घटना शाहगढ़ तहसील के नौराज गुगरा और बंडा तहसील के पाटन गांव में हुई है।
बीमार लोगों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सागर के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सुबह से अस्पताल में मौजूद हैं।
अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की।
कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच दल का गठन किया है।
प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एहतियात के तौर पर क्षेत्र की छह शराब दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और वहां उपलब्ध शराब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगी।
(कैप्शन- प्रतीकात्मक फोटो)