मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, अविरल मां नर्मदा मिशन को मंजूरी
NEWS
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। बैठक में ‘अविरल मां नर्मदा मिशन’ को मंजूरी दी गई। मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि कैबिनेट ने प्रदेश में 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की है।