मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
मौसम विभाग ने कल मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कल तेज बारिश का अनुमान है।
अगले दो दिन के दौरान जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, राजस्थान, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएं चलने की संभावना है। कल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी ऐसे ही स्थिति रहने का अनुमान है। दिल्ली में कल बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।