राजनीति

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा का 62वां स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा का 62वां स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान

भोपाल। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा का 62वां स्थापना दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

भोपाल में जिला साहू समाज भवन में स्थापना दिवस एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और समाज के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना से हुई।

इसके बाद प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने और नई दिशा देने में योगदान देने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू और महासचिव अनिल कुमार साहू अकेला ने कहा कि स्थापना दिवस समाज की एकता, शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि 5 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों के माध्यम से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में उन शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. प्रकाश सेठ, डॉ. हेमराज साहू, सलाहकार हरिशंकर साहू, जिलाध्यक्ष रविंद्र साहू झूमरवाला, कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश साहू बैरसिया, महासचिव अनिल कुमार साहू अकेला, कोषाध्यक्ष मदनलाल साहू, युवा अध्यक्ष लोकेश साहू, जिला महिला मंडल अध्यक्ष सविता साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन भविष्य में भी प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक विकास के लिए कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा का 62वां स्थापना दिवस और शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षक दिवस के साथ समन्वित होकर, समाज के शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाज के शिक्षकों की भूमिका को उजागर करता है और उनके कार्य के महत्व को मान्यता देता है। ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षकों के प्रयासों को प्रेरणा मिलती है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक-छात्र संबंधों में सुधार होता है। आम जनता के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो शिक्षा के प्रति जागरू

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।