मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से एक माह चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी 55 जिलों में जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान में घर-घर दीप प्रज्ज्वलन, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा सेतु केंद्र, रंगोली, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जन सेवक महाकुंभ जैसे आयोजन शामिल हैं।
अभियान के प्रभावी संचालन और निगरानी के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को जिलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्यक्रमों की योजना, समन्वय और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे।