मध्यप्रदेश में 63 हजार करोड़ रुपये से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल-मंदसौर, सागर-सतना और भोपाल-ग्वालियर सहित पांच मार्गों पर 1398 किलोमीटर के कॉरिडोर प्रस्तावित,
राजमार्ग निधि का नाम बदलकर होगा ‘विकसित मध्यप्रदेश संकल्प पथ’
भोपाल, नवंबर 06: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के हर गांव और शहर को बारहमासी सड़कों से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने और विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को समत्व भवन में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 49वीं बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में करीब 63 हजार 296 करोड़ रुपये की लागत से 1398 किलोमीटर लंबाई के पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर तैयार करने की योजना पर चर्चा हुई। ये कॉरिडोर भोपाल-मंदसौर, सागर-सतना, जबलपुर-आशापुर, भोपाल-ग्वालियर और कटनी-सिंगरौली के बीच प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने राजमार्ग निधि का नाम बदलकर विकसित मध्यप्रदेश संकल्प पथ करने की घोषणा की।