मध्यप्रदेश डाक परिमंडल में डाक सप्ताह का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश डाक परिमंडल में 9 से 15 अक्टूबर तक डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल विनीत माथुर ने प्रेसवार्ता में डाक विभाग की सेवाओं, उपलब्धियों और डिजिटल पहलों की जानकारी दी। प्रदेश में 10 हजार 281 डाकघरों के माध्यम से नागरिकों को सेवाएं दी जा रही हैं। यहां 31 लाख से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए हैं, जबकि करीब 85 लाख लोग इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। आधार सेवाएं 468 केंद्रों पर उपलब्ध हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान स्पीड पोस्ट और पार्सल के 86 लाख 53 हजार से अधिक आर्टिकल बुक और वितरित किए गए।
---- बाइट - विनीत माथुर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्यप्रदेश डाक परिमंडल
------ मध्यप्रदेश डाक परिमंडल में डाक सप्ताह का आयोजन
प्रदेश में दस हजार 281 डाकघरों से मिल रहीं सेवाएं
सुकन्या समृद्धि के 31 लाख से अधिक खाते खुले
स्पीड पोस्ट पार्सल के 86 लाख से अधिक आर्टिकल वितरित