मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने ली शपथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
भोपाल में गुरुवार को लोकभवन के सांदीपनि सभागार में न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधिपति के रूप में शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल तथा न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति कोगजे की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना का वाचन किया। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। समारोह का शुभारंभ और समापन वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ।