राजनीति

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 की तैयारी शुरू, 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मध्यप्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 की तैयारी शुरू, 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची

12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे मतदाता, पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने में राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील।

भोपाल, अक्टूबर 21: मध्यप्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बुधवार को भोपाल स्थित निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने पात्र और छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने में सहयोग की अपील की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची 12 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इसके लिए 21 और 22 नवंबर तथा 5 और 6 दिसंबर को विशेष अभियान चलाए जाएंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।

प्रदेश में 21 अक्टूबर 2026 तक 5 करोड़ 45 लाख से अधिक मतदाता दर्ज हैं। निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।

---

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मध्यप्रदेश में 2027 के लिए मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू हुआ है, जिसमें 12‑11 दिसंबर तक आपत्तियाँ दर्ज की जा सकती हैं। यह कदम चुनावी पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने के लिए है। जनता के लिए इसका मतलब है कि पंजीकरण में त्रुटियाँ सुधारी जा सकती हैं, जिससे मतदान के दिन सही पहचान और सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।