मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू, 7 शहरों में 351 बसों को हरी झंडी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल में किया शुभारंभ
गांवों से शहरों तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन की दिशा में पहल
भोपाल, सितंबर 25: मध्यप्रदेश में आज से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत हो गई है। अब लंबे अरसे बाद प्रदेश में सरकारी नियंत्रण में गांव से शहरों तक बसें दौड़ती नजर आएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की।
------
नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश