मध्यप्रदेश में सीएसआर निवेश को विकास प्राथमिकताओं से जोड़ने पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीएसआर कॉन्क्लेव में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण पर फोकस
2024-25 में प्रदेश में करीब 1,195 करोड़ रुपये का सीएसआर निवेश
भोपाल, अक्टूबर 01: मध्यप्रदेश में सी.एस.आर निवेश को सरकारी विकास प्राथमिकताओं से जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में प्रभावी परिणाम हासिल करने पर जोर दिया गया। भोपाल में आयोजित सी.एस.आर कॉन्क्लेव में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सी.एस.आर का उद्देश्य समुदायों को मजबूत करना और स्थायी बदलाव लाना होना चाहिए। एम.पी.आई.डी.सी के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश में करीब 1,195 करोड़ रुपये का सी.एस.आर निवेश हुआ।
--
बाइट: निर्मला भूरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री, मध्यप्रदेश