भोपाल

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्जुन का पौधा किया रोपित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्जुन का पौधा  किया रोपित

भोपाल के शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष कार्यक्रम के साथ 79वें सेना दिवस समारोह 2027 की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हुआ। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्जुन का पौधा रोपित किया। इस पौधे के लिए प्रदेश के सभी 55 जिलों से एनसीसी कैडेट्स द्वारा मिट्टी एकत्रित की गई थी।

मुख्यमंत्री ने वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि सभी जिलों से लाई गई मिट्टी प्रदेश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर से 15 जनवरी तक भोपाल में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और पुरुषार्थ को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेना दिवस से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

....... बाइट- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।