मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा को नई दिशा देने की पहल, छह राष्ट्रीय संस्थानों के साथ विभाग ने किए एमओयू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मंत्री इंदर सिंह परमार की मौजूदगी में हुए समझौते। एआई, डेटा साइंस, अनुसंधान, पर्यटन प्रबंधन और इंटर्नशिप के जरिए विद्यार्थियों को कौशल आधारित व रोजगारोन्मुख शिक्षा देने पर जोर।
भोपाल, अक्टूबर 28: उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने छह राष्ट्रीय संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन यानी एमओयू किए। इनमें आईआईटी कानपुर, आईआईटी इंदौर, आईआईटीटीएम, आईआईएसईआर भोपाल, आईआरसीटीसी और हार्टफुलनेस संस्थान शामिल हैं। इन समझौतों का उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है।
इसके तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा साइंस, उभरती प्रौद्योगिकियों, वैज्ञानिक अनुसंधान, पर्यटन प्रबंधन, इंटर्नशिप और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। प्राध्यापकों के प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल विकास पर भी जोर रहेगा। मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश के साथ उनका सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है।