राजनीति

“मध्यप्रदेश का युवा मुस्लिम जाग गया है, अब बदलाव चाहता है” ,,,: प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
“मध्यप्रदेश का युवा मुस्लिम जाग गया है, अब बदलाव चाहता है” ,,,: प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान

एआईएमआईएम की सामान्य बैठक में संगठन मजबूती, युवा कल्याण और समाजहित के मुद्दों पर मंथन

संवाददाता संतोष योगी 9993268143

भोपाल। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भोपाल जिला इकाई द्वारा शनिवार को मेजबान शादी हॉल में सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

युवाओं को साथ लेकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे : मोहम्मद आदम खान

एआईएमआईएम भोपाल युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आदम खान ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। समाजहित, युवा कल्याण और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।

संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर जोर

मोहम्मद आदम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा युवाओं को संगठन एवं समाजहित की गतिविधियों से जोड़ना है। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, युवा कल्याण और सामाजिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे।

समाजहित में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : मोहसिन अली खान

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा मुस्लिम जाग गया है और अब बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना जरूरी है। समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर चर्चा

बैठक में वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवा सदस्यों की सहभागिता रही। इस दौरान युवाओं से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने दिए सुझाव

बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की बात कही।

इस अवसर पर मोहसिन अली खान, मोहम्मद आदम खान, नवेद, उमर गुल खान, शाहरूख खान, शानू खान, जासिम दसन, समीर राजा, अनसार खान, हमज़ा खान, सोनू साहू, सोहेल खान, इकबाल खान, मसरूर खान, इरफान खान सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक मोहम्मद आदम खान ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।