भोपाल

मदिरा दुकानों के आसपास सार्वजनिक शराबखोरी के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, करीब 50 प्रकरण दर्ज, देखें वीडियो

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मदिरा दुकानों के आसपास सार्वजनिक शराबखोरी के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, करीब 50 प्रकरण दर्ज, देखें वीडियो

भोपाल। मदिरा दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा पिलाने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान करीब 50 प्रकरण दर्ज किए गए।

देखें वीडियो

नियंत्रण कक्ष प्रभारी रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने जिले में संचालित मदिरा दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर जांच की।

विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान 31 मदिरा दुकानों के आसपास सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन करते पाए गए लोगों तथा शराब पिलाने की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज किए गए।

फोटो
फोटो

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने स्पष्ट किया कि मदिरा दुकानों के आसपास अथवा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करना या कराना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आगामी दिनों में भी जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

आबकारी विभाग ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने अथवा पिलाने जैसी गतिविधियां सामने आने पर इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। अभियान में जिले के सभी आबकारी अधिकारी और आबकारी आरक्षक शामिल रहे।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।