महाभारत फेम एक्ट्रेस आशा सिंह का हुआ निधन, मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर बनाई थी खास पहचान; बेटे ने लिखा भावुक नोट

दिग्गज अभिनेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता और मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का 22 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे निधन हो गया. इसकी जानकारी उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने दी. उन्होंने अपनी मां को एक मजबूत और जुझारू महिला के रूप में याद किया. साथ ही उन्होंने लोगों से आशा सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की.
मां को याद करते हुए बेटे ने लिखा भावुक नोट अपनी दिवंगत मां आशा सिंह जायसवाल को याद करते हुए, आकाश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘वह एक आयरन लेडी थी. आप सभी उनकी आत्मा की सद्गति एवं शांति के लिए प्रार्थना करें.
और उनके काम को सोशल मीडिया पर जरूर देखें और याद रखें ताकि उनकी आत्मा जहां भी हो, प्रसन्नचित्त हो कि आप उनका काम अब भी देख सकें.’ आगे लिखा, ‘ उनके जीवन में उनका कर्म ही सब कुछ था जो तुम्हें उनकी मृत्यु के बाद ब्रम्हानंद में मोक्ष प्रदान करे इसी आशा के साथ ये संदेश मैं प्रसारित कर रहा हूं.
मृत्यु का दुख नहीं आनंद ब्रम्हानंद यही उनका संदेश.’ View this post on Instagram A post shared by Akkash Bharadwaj (@akkashbharadwaj) आज हुआ अंतिम संस्कार खबरों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज यानी 23 अगस्त को सुबह 10 बजे मुंबई के विले पार्ले पश्चिम स्थित पवन हंस में होना था.
महाभारत में किया था काम आशा सिंह अपने अभिनय और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं और उनके बेटे ने उन्हें भारत की पहली महिला मिमिक्री कलाकार बताया था.
उन्हें दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी की आवाज की हूबहू नकल करने में माहिर थीं. वे आशा इवेंट्स एंड फिल्म्स की संस्थापक और संचालक भी थीं. एक्ट्रेस ने बी आर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी की भूमिका निभाई थी. यह खबर भी पढ़ें: उसने मुझे चीट किया...जब राज कुंद्रा को प्यार में मिला धोखा, किसने की थी दगाबाजी?
करीबी संग पकड़ी गई थी रंगे हाथ
📡 स्रोत: NewsData.io