महाकाल मंदिर के सामने बदमाशों की उठक बैठक! महाकाल मंदिर के कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वालों का निकाला जुलूस

उज्जैन में ड्यूटी पर जा रहे महाकाल मंदिर के सफाई कर्मचारी उमेश टेटवाल पर चाकू से हमला करने के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पुलिस ने उनका जुलूस निकाला. 29 अगस्त की रात करीब साढ़े 9 बजे शक्ति पथ और धनुष द्वार के बीच साइड से चलने की बात को लेकर विवाद हुआ था.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP