महाकाल की राजसी सवारी में 2000 जवानों का पहरा:पूरा मार्ग 5 जोन में बंटा, CCTV से निगरानी; 100 जवान सादी वर्दी में रहेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की राजसी सवारी 7 सितंबर को निकलेगी। इसमें भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात का विस्तृत प्लान बनाया है। पूरे सवारी मार्ग पर करीब 2000 पुलिस जवान तैनात किए जा रहे हैं। सवारी मार्ग को 5 झोन में बांटा है।
पुलिस का मुख्य ध्यान भीड़ को नियंत्रित करने पर रहेगा। साथ ही जेबकतरों, चेन स्नेचरों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। इस बार राजसी सवारी का मार्ग बढ़ाया है। यह टंकी चौराहे से मिर्जा नईमबेग मार्ग, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, खड़े हनुमान होते हुए छत्रीचौक पहुंचेगी।
इसके बाद गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी मार्ग से होकर भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। पुलिस अधिकारियों ने बढ़े हुए मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को झोन में बांटा है। सादी वर्दी में तैनात रहेंगे 100 जवान पिछली सवारी के दौरान चोर गिरोहों ने भीड़ का फायदा उठाया था।
उन्होंने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को निशाना बनाया था। चेन, मंगलसूत्र और मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए इस बार पुलिस ने खास सतर्कता बरती है। पूरे मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भीड़ के बीच तैनात रहेंगे। ये जवान संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जरूरत पड़ने पर वे तुरंत कार्रवाई करेंगे। भीड़ प्रबंधन की योजना बनाई है पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजसी सवारी में सामान्य सवारी से ज्यादा भीड़ आने की संभावना है।
इसलिए हर स्तर पर निगरानी बढ़ाई गई है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि राजसी सवारी की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बड़ी योजना बनाई गई है। करीब 2000 जवान पूरे मार्ग पर तैनात रहेंगे। सीसीटीवी के साथ सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की राजसी सवारी 7 सितंबर को होने वाली है, जिसमें 2000 पुलिस जवान तैनात हैं और मार्ग को पाँच झोन में बाँटा गया है। यह कार्यक्रम धार्मिक उत्सव के दौरान भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है। पुलिस ने CCTV और सादी वर्दी वाले जवानों के साथ जालसाजी, चेन स्नेचरों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी है। इस व्यवस्था से आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और धार्मिक यात्रा सुचारू रूप से सम्पन्न होगी।