महाकुंभ का आगाज : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया धर्मध्वज का पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
31 अक्टूबर, नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर में आज से सिंहस्थ कुंभ मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई है। नासिक के रामकुंड में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धर्मध्वज का पूजन और ध्वजारोहण किया। सनातन संस्कृति में धर्मध्वज का विशेष महत्व है। इसे धर्म, आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक माना जाता है।
इसके साथ ही सिंहस्थ कुंभ पर्व के धार्मिक आयोजनों की शुरूआत भी हो गई है। यह महाराष्ट्र के 2 धार्मिक शहरों, नासिक और त्र्यंबकेश्वर में हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ है। इसके दौरान श्रद्धालु गोदावरी नदी में पवित्र स्नान करते हैं। नासिक में रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर में कुशावर्त तीर्थ पर स्नान होता है।
20 महीने तक चलने वाले इस मेले के 44 मुहूर्त नासिक में और 53 मुहूर्त त्र्यंबकेश्वर में स्नान के हैं। देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं के नासिक और त्र्यंबकेश्वर आने की उम्मीद है।
Video Source : State Government