राज्य

महानदी डीपवॉटर गैस खोज में आईआईटी-आईएसएम धनबाद के पांच एलुमनाई का योगदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महानदी डीपवॉटर गैस खोज में आईआईटी-आईएसएम धनबाद के पांच एलुमनाई का योगदान

ओएनजीसी की महानदी डीपवॉटर गैस खोज में आईआईटी-आईएसएम धनबाद के पांच एलुमनाई ने ड्रिलिंग, जियोलॉजी और प्रोडक्शन से जुड़ी तकनीकी जिम्मेदारियां संभालीं।

Short Headline: महानदी डीपवॉटर गैस खोज में आईआईटी-आईएसएम धनबाद के पांच एलुमनाई का योगदान

28 सितंबर, धनबाद: ओडिशा तट के पास महानदी डीपवॉटर ऑफशोर बेसिन में ओएनजीसी की हालिया प्राकृतिक गैस खोज में आईआईटी-आईएसएम धनबाद के पांच एलुमनाई भी शामिल रहे। इन एलुमनाई ने ड्रिलिंग, जियोलॉजी और प्रोडक्शन से जुड़ी तकनीकी जिम्मेदारियां संभालीं। ओएनजीसी ने 18 सितंबर को महानदी बेसिन के एमएन-डीडब्ल्यू18-1-एच-डी वेल में गैस मिलने की जानकारी दी थी।

इस वेल में करीब 1 हजार 441 से 1 हजार 452 मीटर की गहराई पर गैस मिली। आईआईटी-आईएसएम के आसिफ एमवी, कुमार अंकित, अनिल कुमार बधाई, बिबेकानंद बारिक और अंकित चौधरी ने इस मल्टीडिसिप्लिनरी ऑपरेशन में योगदान दिया। संस्थान ने अपने एलुमनाई और पूरी ओएनजीसी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।