महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

West Bengal Bread Price News: अगर आपके दिन की शुरुआत चाय और ब्रेड के साथ होती है, तो यह खबर आपकी जेब पर पहले के मुकाबले ज्यादा असर डाल सकती है. हाल ही में पश्चिम बंगाल में ब्रेड की कीमतों में महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है. पश्चिम बंगाल बेकर्स एसोसिएशन ने कच्चे माल की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए एक पाउंड ब्रेड की कीमत बढ़ाने की इजाजत दे दी है.
बेकर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आटा, चीनी और पैकेजिंग से जुड़ी लागत में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. ऐसे में लंबे समय तक पुराने कीमतों को जारी रखना बेकरी कारोबारियों के लिए मुश्किल हो गया था. इसलिए ब्रेड की नई कीमत 17 अगस्त 2026 से लागू कर दी गई है. ऐसे में रोजाना ब्रेड खरीदने वाले लोगों के मासिक बजट पर इसका असर देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं ब्रेड के नई कीमत के बारे में...
क्या है ब्रेड की नई कीमत?
पश्चिम बंगाल बेकर्स एसोसिएशन के सीईओ अरिफुल इस्लाम के मुताबिक, कीमत बढ़ाने का फैसला 8 अगस्त को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया था. इसे 17 अगस्त से लागू कर दिया गया है. ऐसे में एक पाउंड यानी करीब 450 ग्राम ब्रेड की कीमत पहले 32 रुपये थी, जिसे अब बढ़कर 36 रुपये कर दी गई है.
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
बेकर्स का कहना है कि उन्होंने कुछ समय तक कीमतों में बढ़ोतरी रोकने की कोशिश की, लेकिन लागत में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण ऐसा करना मुश्किल हो गया. राज्य में करीब 3,000 बेकरी इस बदलाव से प्रभावित होंगी. हालांकि, नई कीमतों के हिसाब से खुदरा विक्रेताओं को बिक्री के लिए 15 दिन का समय दिया गया है.
ब्रेड की कीमत बढ़ने की क्या है वजह?
दरअसल, ब्रेड बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमत में लगातार इजाफ
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar