महंगाई के खिलाफ झिरनिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह भाटिया के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन، केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जताया विरोध

बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी, आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित कर आमजन को राहत देने की मांग
खरगोन/झिरन्या। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झिरन्या ने गुरुवार को प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर सिंह भाटिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन को राहत देने की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के घरेलू बजट को प्रभावित किया है। खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुओं, पेट्रोल-डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों का असर गरीब, मजदूर, किसान, मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई का सीधा असर परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। सीमित आय में बढ़ते खर्च के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने घरेलू जरूरतें पूरी करने की चुनौती बढ़ती जा रही है।
महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण की मांग
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, आमजन को तत्काल राहत देने और महंगाई कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को महंगाई से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर सिंह भाटिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बसंत अग्रवाल, नंदराम जी भलसे, सरवन नायक, अक्ल सिंह सोनार, भाई धूम सिंह पटेल, निर्मल लोहारा, गौतम नायक, अरदास रंधावा, विजेंद्र सिंह सिसोदिया, सीताराम डावर, बर्थडे भाई, शाहिद अली, कोमल सरग, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव, गजराज भाई, कड़वा भाई, दशम महाराज, शकील पहलवान, भीकनगांव सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।