महंगाई व स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस ने जताया विरोध

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जावेद खान ने बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर से आ रहे अधिक बिलों को लेकर केंद्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि बिजली के नए शुल्क और स्मार्ट मीटरों के कारण गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ा है और रसोई का बजट बिगड़ गया है। उनके अनुसार शक्कर 45 से बढ़कर 65 रुपए प्रति किलो हो गई, जबकि पेट्रोल, रसोई गैस और चावल के दाम भी बढ़े हैं।
उन्होंने महतारी वंदन योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवाईसी के नाम पर जरूरतमंद महिलाओं के नाम काटे गए और शेष को 1,000 रुपए की सहायता मिल रही है, जो मौजूदा महंगाई में अपर्याप्त है।
📡 स्रोत: NewsData.io