व्यापार

महंगी चीनी से 700 की हुई 500 वाली मिठाई, दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन पर बिगड़ा बजट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महंगी चीनी से 700 की हुई 500 वाली मिठाई, दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन पर बिगड़ा बजट

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन से पहले राजधानी दिल्ली के मिठाई बाजार पर महंगाई का नया दबाव दिखाई देने लगा है. चीनी की कीमत में अचानक आए उछाल ने मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ा दी है.

कुछ दुकानदारों ने बढ़ी लागत को देखते हुए मिठाइयों के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि कई कारोबारी त्योहार के बीच ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ डालने से बचने के लिए फिलहाल पुराने भाव पर ही बिक्री कर रहे हैं.

कारोबारियों का कहना है कि चीनी के साथ पहले से महंगे चल रहे दूध, पनीर, मेवा, वनस्पति, घी और अन्य कच्चे माल ने मुश्किल और बढ़ा दी है. 4900 से 6800 रुपये क्विंटल तक पहुंची चीनी

मिठाई कारोबारियों के मुताबिक कुछ समय पहले तक थोक बाजार में करीब 4900 रुपये प्रति क्विंटल मिलने वाली चीनी अब 6600 रुपये से बढ़कर मंगवार को करीब 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. इतनी कम अवधि में हुए इस उछाल ने मिठाई की लागत को सीधे प्रभावित किया है.

कारोबारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान मिठाई की मांग बनी रहती है, लेकिन अचानक कीमत बढ़ाने से ग्राहकों पर असर पड़ता है. यही वजह है कि दिल्ली में फिलहाल दुकानदारों के बीच कीमत बढ़ाने को लेकर अलग-अलग रुख देखने को मिल रहा है. जनकपुरी में कुछ मिठाइयों के भाव बढ़ाए गए

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी स्थित अग्रवाल स्वीट सेंटर के संचालक राहुल अग्रवाल ने चीनी की बढ़ी कीमत को लेकर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि महंगाई का दबाव पहले से ही मिठाई कारोबार पर बना हुआ है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के साथ मैदा, वनस्पति और शुद्ध देसी घी समेत मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों की लागत बढ़ी हुई है. उनके मुताबिक चीनी की कीमत में ताजा उछाल के बाद दुकान पर मिठाइयों के भाव में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की गई है.

मौजूदा खुदरा कीमतों में काजू बर्फी 1000 रुपये किलो, काजू रोल 1100 रुपये और काजू चॉकलेट बर्फी, काजू केसर तथा काजू रोज जैसी वैरायटी करीब 1200 रुपये किलो तक हैं. चॉ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।